राजस्थान बजट : 1 अप्रैल से होंगे बड़े बदलाव बिजली, रसोई गैस, राशन और 25 लाख रुपए तक इलाज फ्री

राजस्थान में राज्य सरकार द्वारा कई चीजों में बदलाव किया जाएगा। अब आम जनता के लिए कई चीजें बदलने वाली है । 1 अप्रैल से आम जनता को ₹500 में गैस सिलेंडर, 2000 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं का बसों में आधा किराया,  फ्री राशन और 25 लाख रुपए तक का इलाज फ्री किया जाएगा। यह राजस्थान की जनता के लिए बड़ी राहत की बात है। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने घोषणा कर दी है और इसका बजट भी पास कर दिया गया है । इसका लाभ आम जनता 1 अप्रैल के बाद प्राप्त कर सकती है।

 

राजस्थान स्थापना दिवस पर की कई घोषणाएं

 

राजस्थान में 1 अप्रैल से कई चीजों में बदलाव होने जा रहा है। अब आम जनता के लिए कहीं चीजें बदलने वाली है। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने शासनकाल के आखिर बजट में आम जनता को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणा की है। राजस्थान में 1 अप्रैल से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख तक का इलाज फ्री किया जाएगा। परदेस में तीन तलाक परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर प्रदान कराए जाएंगे। इसी के साथ जिनको पेंशन ₹750 मिलती थी अब सभी को ₹1000 की पेंशन मिलेगी। प्रत्येक परिवार को 100 यूनिट बिजली फ्री और किसानों को 2000 यूनिट हर महीने बिजली फ्री दी जाएगी। और उसी के साथ महिलाओं को सरकारी रोडवेज बसों में यात्रा करने पर 50% की छूट मिलेगी। राजस्थान में यह सभी घोषणाएं आम जनता के लिए बड़ी खुशी की बात है।

 

1 अप्रैल से क्या-क्या होगा बदलाव

 

  1. राजस्थान में 1 अप्रैल से प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹500 में गैस सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे।
  2. प्रत्येक परिवार को 100 यूनिट बिजली फ्री और किसानों को 2000 यूनिट बिजली हर महीने निशुल्क दी जाएगी।
  3. पेंशन ₹750 से बढ़कर अब 1 अप्रैल से पेंशन ₹1000 दी जाएगी।
  4. राजस्थान में महिलाओं को राजकीय सामान्य श्रेणी के रोडवेज बसों में यात्रा करने पर किराए में 50% की छूट मिलेगी।
  5. राजस्थान में 1 अप्रैल से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए तक का इलाज निशुल्क किया जाएगा।
  6. इंदिरा गांधी रसोई की संख्या में वृद्धि की जाएगी ताकि प्रदेश में कोई भूखा नहीं सोये।

 

Latest update  Click Hear 
 Home Page   Click Hear