हिमाचल सरकार ने जनता को दी खुशियों की सौगात !

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने जनता को दी ख़ुशियों की सौग़ात

More >> info

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने आज राज्य में नई घोषणा की है। इस नई घोषणा में राज्य के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस घोषणा में मुख्यमंत्री जी ने युवाओं को 30,000 नौकरी देने का वादा किया है। और महिलाओं को पेंशन देने की भी घोषणा की है। इस घोषणा में मुख्यमंत्री जी ने बताया है कि महिलाओं को पेंशन, युवाओं को सरकारी नौकरी, जिन महिलाओं को पेंशन नहीं मिल रही है उनको पेंशन दी जाएगी, छात्रों को टैबलेट और छात्राओं या लड़कियों को स्कूटी देने का वादा किया है। इन सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए नीचे दी गई संपूर्ण जानकारी को अवश्य पढ़ें।

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नई घोषणा

 

 

महिलाओ के लिए खुशियों की बहार

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं को अपने आर्थिक सहायता और अपने जीवन यापन के लिए महिलाओं को हर महीने ₹1500 देने का वादा किया है। और महीने निराश्रितों को 4,000 रुपए दिए जाएंगे। अब हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को हर साल सरकार द्वारा ₹18000 आर्थिक सहायता के तौर पर दिए जाएंगे। और मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि जिन महिलाओं को पेंशन नहीं मिल रही है उनको पेंशन योजना में नाम जोड़कर पेंशन दी जाएगी। मुख्यमंत्री जी ने अपनी घोषणा में बताया कि 40 हजार नहीं महिलाओं को पेंशन दी जाएगी। इसमें जो महिलाएं 60 वर्ष से ऊपर है और उनको पेंशन नहीं मिल रही है। तो अब उनको पेंशन दी जाएगी।

 

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने युवाओं के लिए भी बड़ी घोषणा की है। यह युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने 30 हजार युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है। जो छात्र 10वीं या 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करके पास होता है। तो उनको अब टैबलेट दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने बताया कि अब 10 हजार छात्रों को टैबलेट दिया जाएगा। और इसी के साथ छात्राओं के लिए स्कूटी दी जाएगी। 20 हजार छात्राओं को ई-स्कूटी के लिए 25,000 रुपए दिए जाएंगे।

 

 

Important Links

More info   Click Hear 
Join WhatsApp   Click Hear 
Home Page   Click Hear