BED Course Change : B.Ed की जगह शुरू हुआ नया कोर्स, टीचर बनाने की योग्यता में बड़ा बदलाव, यहाँ देखें पूरी जानकारी

BED Course Change : यदि आप टीचर बनाना चाहते है तो आपने बीएड करने के बारें में जरूर सोचा होगा। लेकिन जरा रुकिए, NCET (नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन) ने शिक्षक बनने के लिए नया कोर्स डिजाइन किया है। यह कोर्स नई शिक्षा नीति 2020 के तहत बनाया गया है। बीएड के स्थान पर यह कोर्स करने पर भी आप टीचर बन सकते है। इस नए कोर्स का नाम ITEP है। आइए इस ITEP कोर्स के बारें में विस्तार से जानते है।

शिक्षक बनाने के लिए बीएड कोर्स अनिवार्य होता है। लेकिन यह नई शिक्षा नीति के अनुसार डिजाइन नहीं है। इससे शिक्षकों को नया पाठ्यक्रम पढ़ाने में समस्या आएगी। इस समस्या को हल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने नई शिक्षा नीति के अनुसार ITEP कोर्स तैयार करने का आदेश दिया है। यह कोर्स 4 साल का होगा। इन 4 वर्षों में ग्रेजुएशन भी शामिल होगी। इससे स्टूडेंट्स का 1 साल बच सकता है। क्योंकि बीएड में 3 साल ग्रेजुएशन और 2 साल बीएड कोर्स करने में लगते है।

New course started in place of B.Ed

वर्ष 2030 के बाद से सरकार ITEP कोर्स को टीचर बनाने के लिए अनिवार्य कर सकती है। इसलिए यदि आप बीएड करने जा रहें है तो एक बार आप ITEP कोर्स के बारें में सोच सकते है। क्योंकि देश के विभिन्न राज्यों में धीरे धीरे नई शिक्षा नीति को लागू किया जा रहा है। तो ITEP कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स को प्राथमिकता दी जाएगी।

What should candidates who have already done B.Ed do?

जिन स्टूडेंट्स ने बीएड कर लिया है, या D. El. Ed. किया है। वो अब परेशान हो गए है, की क्या हमारा बीएड बर्बाद हो गया है। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने अभी ITEP कोर्स को विकल्प के तौर पर शुरू किया है। वर्ष 2030 या इसके बाद भी बीएड कोर्स मान्य होगा, शिक्षक बनने के लिए।

How to do ITEP course

ITEP कोर्स को आने वाले अगले सेशन से सभी बीएड कॉलेजों में शुरू किया जाएगा। वही कुछ कॉलेजों में इस कोर्स के लिए एडमिशन शुरू हो गए है। ITEP कोर्स के लिए कॉलेज में प्रवेश कॉमन एडमिशन टेस्ट के आधार पर दिया जाएगा। इस टेस्ट के लिए आप वेबसाईट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

About ITEP Course

    • ITEP कोर्स नई शिक्षा नीति 2020 के पाठ्यक्रम के लिए शुरू किया गया है।
    • इस कोर्स को वर्ष 2023 के बाद शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य किया जाएगा।
    • फिलहाल ITEP कोर्स की पढ़ाई देश भर में कुल 41 विश्वविद्यालयों में शुरू की जाएगी।
    • इस कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करेगी।
    • ITEP कार्स करने के लिए योग्यता 12वीं पास होती है।

</ul