Indian Army Agniveer Rally 2022: अग्निवीर भर्ती रैली का एडमिट कार्ड जारी, joinindianarmy.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

 

Indian Army Agniveer Rally Admit Card 2022: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने Indian Army Agniveer Recruitment Rally 2022 के लिए आवेदन किया था, वह‌ अब भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

 

Indian Army Agniveer Recruitment 2022: ऐसे होगा चयन

 

इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय सेना में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क) / स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर (ट्रेड्समैन) पदों पर भर्ती की जाएगी।‌ इन पदों पर भर्ती के लिए चयन फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

 

Indian Army Agniveer Eligibility: क्या होनी चाहिए आयु सीमा

भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17.5 साल और अधिकतम आयु 21 साल तय की गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी की लंबाई 170 सेमी होनी चाहिए। ‌हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों को छूट भी दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

 

How to download Indian Army Agniveer Rally 2022 Admit Card

 

स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

 

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘अग्निपथ’ सेक्शन में जाएं और लॉगिन पर क्लिक करें।

 

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।‌ यहां यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड के माध्यम से लॉगिन करें।

 

स्टेप 4: फिर डैशबोर्ड के नीचे दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

 

स्टेप 5: अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा। आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।