Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana 2023:राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन पत्र / अंतिम तिथि, पात्रता जानीए …..

Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana 2023 :- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की शिक्षित महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की असहाय एवं कमजोर विधवा महिलाओं को शिक्षित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राजस्थान सरकार ऐसी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। जो महिलाएं कम उम्र में विधवा हो चुकी है और आगे पढ़ना चाहती है उन महिलाओं को राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विधवा/परित्यक्ता (बी.एड.)संबल योजना के माध्यम से सशक्त बनने हेतु बीएड की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक संबल प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाए सके। जो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई है।अगर आप भी इस योजना के तहत (बी.एड.) की शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Rajasthan Widow B.Ed. Scheme Registration

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना 

योजना का नाम  मुख्यमंत्री विडो बी.एड. संबल योजना
लाभार्थी राज्य की विधवा/परित्यक्ता  महिलाएं
उद्देश्य (बी.एड.) की इच्छा रखने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर शिक्षित करना
आवेदन मोड़ ऑनलाइन/ऑफलाइन
राज्य राजस्थान
साल 2023
वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Widow B.Ed. Objective of the Scheme

राजस्थान सरकार द्वारा विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.)संबल योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की विधवा परित्यक्ता महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है ताकि उन्हें निशुल्क उच्च शिक्षा का लाभ प्रदान कर उनकी आजीविका के लिए कमाई का साधन उपलब्ध कराया जा सके जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सकेगा। इस योजना का लाभ प्राप्त कर गरीब असहाय महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेगी जिससे उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Benefits and features of Rajasthan Widow/Abandoned Chief Minister (B.Ed.) Sambal Yojana

  • राज्य की महिलाओं का विकास एवं कल्याण करने हेतु  मुख्यमंत्री विडो बी.एड. संबल योजना  को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं को राजस्थान सरकार द्वारा b.Ed की पढ़ाई निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर है और पढ़ना चाहती है उन्हें सरकार द्वारा निशुल्क बीएड प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
  • निशुल्क शिक्षा प्राप्त होने से राज्य की असहाय एवं बेसहारा महिलाएं आसानी से जीवन यापन कर सकेगी।
  • राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • राज्य की विधवा तलाकशुदा महिलाएं जो (बी.एड.)करना चाहती है वह राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना का लाभ उठा सकती है।
  • निशुल्क विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
  • महिलाएं बिना सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाए घर बैठे ही योजना के तहत आवेदन कर सकेगी।
  • यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वह समाज में आत्म सम्मान के साथ जी सकेगी।

Mukhyamantri Widow B.Ed. Eligibility for Sambal Yojana

  • राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना  के लिए केवल विधवा महिलाएं ही आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
  • B.Ed की शिक्षा प्राप्त करने के लिए महिला का तलाकशुदा या परित्यक्ता श्रेणी का होना आवश्यक है।
  • जिन महिलाओं ने प्रशिक्षण के लिए बीएड में प्रवेश के आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
  • इस योजना के तहत B.Ed की पढ़ाई कर रही महिलाओं की कॉलेज में 75% उपस्थिति होनी चाहिए।
  • आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला राजस्थान के किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त प्राइवेट B.Ed संस्थान में एडमिशन कराने हेतु पात्र होगी।

Documents required for Rajasthan Widow / Abandoned Chief Minister (B.Ed.) Sambal Yojana 2023

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • तलाकशुदा की स्थिति में तलाकशुदा होने का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • 10वीं, 12वीं की मार्कशीट
  • बीपीएल कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कॉलेज में जमा की गई फीस की रसीद
  • एसएसओ आईडी

How to Apply for Rajasthan Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana 2023

  • सबसे पहले लाभार्थी को योजना की आधिकारिक वेबसाइट rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर आपको “ऑनलाइन स्कॉलरशिप ” के ऑप्शन पर जाना है।
  • राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन पत्र / अंतिम तिथि, पात्रता – मुख्यमंत्री विडो बी.एड. संबल योजना
  • यहाँ पर सबसे पहले आपको एसएसओ आईडी  में  रजिस्टर करना होगा उसके लिए आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करके आईडी बनानी होगी।
  • राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन पत्र / अंतिम तिथि, पात्रता – मुख्यमंत्री विडो बी.एड. संबल योजना
  • अब आपको एसएसओ  होम पर दिखाई दे रहे “स्कॉलरशिप ” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर आपको स्टुडेंट स्कॉलरशिप के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद न्यू अॅप्लिकेशन  विकल्प पर आ जाना है।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करने के बाद मांगे गए दस्तावेजों को
  • फॉर्म के साथ अटैच कर देना है और सबमिट  के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल देना है।

FAQ Rajasthan Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana 2023

प्रश्न 1- राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना क्या है?

उत्तर:राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की विधवा/परित्यक्ता महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा महिलाओं को B.Ed की निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रश्न 2- राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना का लाभ किसे मिलेगा?

उत्तर: इस योजना का लाभ राज्य की उन विधवा महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने बीएड में प्रवेश लिया है।

प्रश्न 3- राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर: राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in है।