TELEGRAM GROUP 
WHATSAPP GROUP
 

Rajasthan CM: राजस्थान में 76 लाख परिवारों को मिलेंगे ₹500 में गैस सिलेंडर !

राजस्थान में जन सरोकार की भावना से लोगों की सेवा कर रही है कांग्रेस सरकार।

More >> info

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने बताया कि राज्य में 76 लाख परिवारों को ₹500 मे गैस सिलेंडर मिल रहा है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में 1 अप्रैल 2023 से बीपीएल परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। और प्रति वर्ष 12 गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। यह घोषणा सीएम अशोक गहलोत ने अलवर जिले के मालाखेड़ा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।

सेवा ही कर्म , सेवा ही धर्म ।

 

Gas cylinder price

 

सीएम गहलोत ने कहा कि देश में महंगाई की मार से आमजन ऋस्त है। पीएम मोदी ने उज्जवला योजना के नाम पर नाटक किया है। आज गैस सिलेंडर ₹1036 में मिल रहा है। सीएम गहलोत ने कहा कि मैं अगले महीने बजट पेश करूंगा। लेकिन मैं घोषणा करता हूं कि 1 अप्रैल से बीपीएल परिवारों को प्रति वर्ष 12 सिलेंडर ₹500 में दिए जाएंगे।

 

कैसे मिलेंगे ₹500 में गैस सिलेंडर और कितने

 

CM Ashok Gahlot ने कहा जो उज्ज्वला योजना से जुड़े हैं और बीपीएल परिवार से हैं। उन्हें यह सस्ता सिलेंडर मिलेगा। उज्जवला योजना के तहत उन्हें 1 साल में 12 गैस सिलेंडर ₹500 में दिए जाएंगे। हमारी सरकार किसानों के लिए भी अलग से बजट लाई है। पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।

 

Leave a Comment