UPI Payment Charges : UPI Payment चार्ज को लेकर वित्त मंत्रालय ने जारी किया नया आदेश , UPI सर्विस होगी फ्री !

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की समीक्षा कर रहा है और UPI के जरिए किए गए भुगतान पर शुल्क लगा सकता है। अब वित्त मंत्रालय ने राहत भरी जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार UPI पेमेंट सर्विस (UPI Payment Service) पर कोई चार्ज लगाने पर विचार नहीं कर रही है। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया यूपीआई एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो जनता के लिए बेहद लाभकारी है और अर्थव्यवस्था में इसका बड़ा योगदान है। UPI भुगतान सेवा के लिए किसी शुल्क पर विचार नहीं किया जा रहा है। लागत वसूली के लिए अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

 

UPI Payment  Charges Now 

आरबीआई अभी भी भुगतान प्रणालियों में शुल्क के बारे में प्रतिक्रिया मांग रहा है। अन्य सभी प्रकार के मनी ट्रांसफर जैसे IMPS, NEFT और RTGS पर एक बैंक शुल्क लगाया जाता है जो अक्सर राशि से निर्धारित होता है। इससे पहले यह भी सम्भावना जताई जा रही थी कि कहीं यूपीआई लेनदेन पर भी शुल्क न लगा दें।

 

UPI Payment क्या है 

आपको बता दें कि UPI एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है जो एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में तुरंत पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। खास बात यह है कि आप UPI ID के जरिए रात हो या दिन कभी भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। UPI हमारे बैंक खाते से जोड होती है।

 

UPI Payment New Charges मनी ट्रांसफर का UPI सिस्टम कैसे करता है काम?

UPI सुविधा का उपयोग करना काफी आसान है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में कोई भी UPI ऐप जैसे Paytm, PhonePe, Google Pay, BHIM आदि डाउनलोड करना होगा। आप अपने बैंक खाते को UPI ऐप से लिंक करके इस सिस्टम का इस्तेमाल कर सकते हैं। UPI के जरिए आप एक बैंक अकाउंट को कई UPI ऐप्स से लिंक कर सकते हैं। वहीं एक UPI ऐप के जरिए कई बैंक अकाउंट ऑपरेट किए जा सकते हैं। इस साल अकेले जुलाई महीने में UPI ट्रांजैक्शन की कुल वैल्यू 10,62,991.76 करोड़ रही।

 

UPI Payment New Charges नहीं लगेगा कोई शुल्क

वित्त मंत्रालय ने एक स्पष्टीकरण जारी किया है जिसमें कहा गया है कि यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाओं के लिए कोई शुल्क लगाने पर कोई विचार नहीं किया है। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह बयान तब जारी किया जब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यूपीआई भुगतान और शुल्क पर जनता की प्रतिक्रिया मांगी थी।

 

Important Link

UPI Payment Mode  Click Here 
Official website  Click Here